Advertisement

26 अक्टूबर को मनाई जाएगी Bhai-Dooj

उज्जैन।दीपावली अवसर पर सुख-समृद्धि और वैभव की कामना से मां लक्ष्मी का पूजन किया गया। लोगों ने अपने कार्यालय, दफ्तर या अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया।

Advertisement

गोवर्धन पूजन-भाई-दूज: इस बार दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण के चलते 25 अक्टूबर को कोई त्योहार नहीं मनाया जाएगा। इसके चलते प्रतिपदा तिथि पर होना वाला गोवर्धन पूजन 26 अक्टूबर को होगी और मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव के आयोजन होंगे।

प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर को शाम 4.18 से 26 को दोपहर 2.42 बजे तक रहेगी। उदयाकाल में गोबर के गोवर्धन बनाकर गोवर्धन पूजन किया जाएगा।

Advertisement

भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज इस वर्ष 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 2.43 से 27 को दोपहर 12.45 बजे तक रहेगी। भाईदूज आयुष्मान और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें