28 से ज्यादा स्टूडेंट फूड पॉयजनिंग का शिकार

इंदौर में नवलखा स्थित फिजिकल एकेडमी के 28 से ज्यादा स्टूडेंट फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। इनमें छात्राएं भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। वहीं घटनाक्रम की जानकारी संयोगितागंज पुलिस को दी है। इन छात्रों का हाल जानने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह एमवाय अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने एमवाय में स्टूडेंट के हाल जानने के बाद एकेडमी से पूछताछ की है। यह पता लगाया जा रहा है कि मैस में किसने क्या खाया था। पुलिस के मुताबिक उन्होंने आखिरी बार जो भी खाया है और जहां भी खाया है उसकी जांच की जाएगी। मैस के खाने को जांच के लिए भेजा जाएगा।
Advertisement









