Advertisement

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के 3 कर्मचारियों से थाने में पूछताछ

सहायक प्रशासक की रिपोर्ट पर पुजारी, पुरोहित और सेवादार पर केस दर्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के नंदीगृह से भगवान के दर्शन और जलाभिषेक कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से 1100 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से ठगी करने वाले तीन लोगों पर सहायक प्रशासक ने महाकाल थाने में केस दर्ज कराया वहीं अफसरों द्वारा प्रबंध समिति के 3 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है।

पुलिस ने कहा सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने कार्तिक चौक महादेव मार्ग निवासी राजेश पिता शंकरलाल भट्ट पुरोहित महाकाल मंदिर और सारोला भैरवगढ़ निवासी कुणाल शर्मा पिता प्रेमनारायण शर्मा सेवादार के खिलाफ धारा 318 (४) बीएनएस के तहत केस दर्ज कराया है। जूनवाल ने दूसरा केस सिंहपुरी निवासी पप्पू गुरू उर्फ अजय शर्मा पिता गिरीराज शर्मा पुजारी महाकाल मंदिर के खिलाफ दर्ज कराया।

Advertisement

पहले केस में दोनों आरोपियों पर गुजरात के योगेश भाई पिता शिवाभाई से 3300 रुपए ठगने की बात कही गई है। आरोपियों ने योगेश भाई सहित तीन लोगों को नंदीगृह से दर्शन कराने के नाम पर उक्त रुपए लिए थे। दूसरे केस में नितेश कुमार पिता परमात्मा प्रसाद व उनके साथ आए मनोज, अजय कुमार, संजू देवी, गुडिया, सलोनी, पलक निवासी बस्ती के साथ 6600 रुपए नंदीगृह से दर्शन व भगवान का जलाभिषेक कराने के नाम पर पुजारी पप्पू गुरू द्वारा ठगे गए। दोनों केस में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया।

टीआई बोले…अफसर कर रहे पूछताछ: महाकाल थाने में मंदिर प्रबंध समिति के 3 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बैठाया गया है। टीआई नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि कर्मचारियों से अफसरों द्वारा ही पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ अभी कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि पूछताछ श्रद्धालुओं से रुपए लेकर दर्शन कराने के मामले में ही चल रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review