Advertisement

कार शोरूम पर हादसा, डिस्प्ले बोर्ड सुधार रहे 3 युवक करंट से झुलसे

बिजली लाइन से टकराई सीढ़ी

Advertisement

उज्जैन। आगर रोड स्थित कार शोरूम पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने के बाद तीन युवक झुलस गए। दो की हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर कर दिया।

आगर रोड पर महिंद्रा शोरूम है। कुछ दिन से शोरूम के बाहर लगा डिस्प्ले बोर्ड बंद पड़ा था। जिसके संधारण के लिए मुंबई गीतांजलि डिस्प्ले के कर्मचारी अजय पिता सूरज प्रकाश तिवारी (३०) को बुलाया गया था। वह सीहोर के रहने वाले प्रताप सिंह पिता तेज सिंह (35) और स्थानीय कर्मचारी शुभम पिता दिलीप राठौड़ (24) निवासी राजीवनगर, नीलगंगा के साथ मिलकर एल्यूमिनियम की सीढ़ी लगाकर डिस्प्ले बोर्ड को सुधार रहे था, इस दौरान सीढ़ी ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से टकरा गई जिससे जोरदार धमाका हुआ। तारों में फॉल्ट होने से तीनों युवक बुरी तरह से झुलस गए जिन्हें समीप के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अजय तिवारी और प्रताप सिंह को इंदौर रैफर कर दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें