Popup Image
Advertisement

मुंंह पर कपड़ा बांधकर आये थे 4-5 बदमाश, CCTV से नहीं हुई पहचान

Advertisement

वृद्ध चौकीदार और मजदूर को पीटकर वेयर हाऊस से चावल की बोरियां लूटीं

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:घट्टिया थाना क्षेत्र के ईशाकपुर स्थित वेयर हाऊस के वृद्ध चौकीदार व मजदूर को पीटकर नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की पहचान के प्रयास किये लेकिन घायलों ने उन्हें नहीं पहचाना।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि बद्रीलाल पिता धन्ना सिंदल 65 वर्ष निवासी ग्राम बोरमुंडला थाना घट्टिया हालमुकाम श्रीहरि वेयर हाऊस ईशाकपुर चौकीदार है। 13-14 अप्रैल की दरम्यिानी रात 12 से 1 के बीच 4-5 नकाबपोश बदमाश वेयर हाऊस के पीछे बंद पड़े एल्यूमीनियम प्लांट में चोरी करने पहुंचे थे।

प्लांट के कैमरे बदमाशों ने तोड़ तो आवाज सुनकर बद्रीलाल व मजदूर सूरज निवासी भागनवारा कटनी दोनों देखने पहुंचे। यहां उन्होंने चोरों को देखा और रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने चौकीदार व मजदूर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Advertisement

दोनों के घायल होने पर उन्हें वेयर हाऊस के एक कौने में बैठाकर वेयर हाऊस में रखी 35 किलो चावल से भरी 6-7 बोरियां चोरी कर ले गये। पुलिस ने बताया कि घायल सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं वेयर हाऊस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बदमाशों की शिनाख्ती के प्रयास किये गये लेकिन दोनों घायल बदमाशों को पहचान नहीं पा रहे। बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज
किया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें