Advertisement

4 माह पहले ट्रेन में युवक की मौत का मामला, पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या में बदला…

4 माह पहले ट्रेन में युवक की मौत का मामला, पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या में बदला…

Advertisement

रुपए के लिए भाई ने की थी मारपीट

उज्जैन।पिछले वर्ष अक्टूबर माह में साबरमती एक्सप्रेस से रायबरेली के लिये यात्रा कर रहे भाइयों में से एक की रास्ते में मौत हो गई थी। जीआरपी ने शव का पीएम कराया।

Advertisement

उस दौरान मृतक के भाइयों ने बयान दिये थे कि तबियत खराब होने से भाई की मृत्यु हुई है, जबकि पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मृत्यु मारपीट में आई चोंटों के कारण हुई थी। जीआरपी ने मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

यह था मामला

Advertisement

मटरूलाल पिता साधौ निवासी रायबरेली को उसका भाई मंडली और राहुल अहमदाबाद से साबरमती एक्सप्रेस में लेकर 13-14 अक्टूबर को गांव के लिये रवाना हुए थे। रतलाम स्टेशन गुजरने के बाद मटरूलाल की चलती ट्रेन में मृत्यु हो गई। उज्जैन स्टेशन पर उसके भाइयों ने जीआरपी को सूचना दी। शव को ट्रेन से उतारकर पीएम के लिये भिजवाया। पुलिस ने शव का पीएम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की थी।

चोंटों के निशान सामने आये- प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को सामान्य मृत्यु का ही मान रही थी, लेकिन जब मटरूलाल की पीएम रिपोर्ट पुलिस को मिली जिसमें मृतक के गंभीर चोंटों की जानकारी थी।

दोनों भाइयों में मारपीट हुई थी- पुलिस ने मृतक के भाई मंडली को उज्जैन बुलाकर पूछताछ की। उसने बताया कि फैक्ट्री में मटरूलाल घायल हुआ था। जीआरपी की टीम को अहमदाबाद की फैक्ट्री के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई थी।

पुलिस ने मटरूलाल के भाई को बयान के लिये जीआरपी बुलाया। यहां उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच मारपीट की बात आरोपी ने कबूल की है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें