Advertisement

4000 करोड़ की ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेगा पंचायत वेब सीरीज का ये स्टार

मुंबई|नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ यह फिल्म बॉलीवुड इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

Advertisement

इस फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सीता के किरदार में Sai Pallavi नजर आएंगी। वहीं रावण का किरदार Yash निभा रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

अब फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। ओटीटी सीरीज Panchayat में अपने ‘प्रह्लाद चाचा’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता Faisal Malik अब इस महाकाव्य में कुंभकर्ण की भूमिका निभाते नजर आएंगे।फैसल मलिक, जो अपनी सादगी और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, अब ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर एक भव्य पौराणिक किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में कुंभकर्ण का किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें विशालकाय शरीर, युद्ध कौशल और गहरी नींद जैसे पहलुओं को दर्शाना होगा।

Advertisement

कुंभकर्ण, रावण के छोटे भाई और एक शक्तिशाली योद्धा के रूप में जाने जाते हैं, जिन्हें छह महीने की नींद का वरदान प्राप्त था। ऐसे में इस किरदार को पर्दे पर जीवंत करना फिल्म का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Ramayana का पहला भाग इस दिवाली रिलीज होने की संभावना है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों में जबरदस्त चर्चा है, और हर नए अपडेट के साथ इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें