Advertisement

संस्कार शिविर में 48 बच्चों ने की 160 सामायिक

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महावीर जैन स्थानकवासी न्यास सुभाष नगर द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला द्वारा 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 48 बच्चों ने भाग लिया। शिविर में 3 साल से लेकर 15 साल तक के बच्चे उपस्थित हुए, सभी बच्चों ने मिलकर लगभग 160 सामायिक की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

शिक्षकों द्वारा शिविर में बच्चों को गोचरी, सचित अचित, विनय विवेक, 9 पुण्य, धोवन पानी, लाइफ स्किल, स्मार्ट वर्क आदि के बारे में बताया गया। शिविर में शिक्षक के रूप में अर्चना बापना, ऋतु जैन, वर्षा सेठिया, हर्षिला सुराणा, हेमा दलाल, विनय कोठारी, प्रवीण चौरडिय़ा और यश जैन ने सेवाएं दी। शिविर में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 8 दिन तक प्रभावना दी गई और स्वल्पाहार कराया गया। धार्मिक गेम्स खिलाए गए। प्रतिदिन ध्यान और प्रार्थना करवाई गई। शिविर के समापन कार्यक्रम पर प्रियांशी बोथरा, मंजू राठौड़ और कल्पना सुराणा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। संचालन अखिला जैन ने किया। आभार विनय कोठारी ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें