दुनिया के 50 प्रदूषित शहरों में 49 भारत के

दिल्ली-भोपाल में एक्यूआई 400 पार
Advertisement
नईदिल्ली, एजेंसी। दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के हैं। आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 9:54 बजे राजस्थान का श्रीगंगानगर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआई 821 दर्ज किया गया। इस सूची में भारत के अलावा सिर्फ पाकिस्तान का लाहौर शामिल था। लाहौर 430 के साथ 14वें स्थान पर रहा।
वहीं, दिवाली के बाद दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक प्रदूषण गंभीर बना हुआ है। दिल्ली में मंगलवार सुबह 6 बजे चांदनी चौक का एक्यूआई 400 के पार रहा, जबकि कई इलाकों में यह 300 से ज्यादा दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन और हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। यूपी के नोएडा में 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 रहा।
Advertisement









