खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम

कई बार हम खाना खाने के बाद कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो लंबे समय तक हमारे शरीर पर असर डालती हैं। अगर आप Healthy Diet लेने के बाद भी थकावट महसूस कर रहे हैं, तो यह आश्चर्य की बात है। ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि यह कोई स्वास्थ्य समस्या है या आपके डाइट प्लान में कोई कमी है, लेकिन अगर ऐसा कुछ नहीं है तो आपको बता दें आप अपनी डाइट में सबसे बड़ी गलती खाना खाने के बाद कुछ चीजों को लेकर कर रहे हैं। तो आइये जानते है क्या है ऐसी 5 चीजे जो आपको खाना खाने के बाद भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
1.आपको खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए, खासतौर से फ्रिज का ठंडा पानी। अगर आप बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और आपको खाना खाने के बाद हर हाल में पानी चाहिए तो आप एक या दो घूंट पानी पी लें, मगर इससे ज्यादा ना पिएं। क्योंकि ज्यादा पानी पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है।
2.खाना खाने के बाद आपको एक्सरसाइज करने की भूल भी नहीं करनी चाहिए। भोजन करने के बाद आप टहल सकते हैं। लेकिन कोई भी भारी एक्सरसाइज ना करें। क्योंकि इससे पेट में दर्द की दिक्कत पैदा हो सकती है।
3.खाना खाने के बाद स्नान न करें । जब आप खाने के बाद स्नान करते हैं, तो ब्लड शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए त्वचा में जाता है जिससे पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है।
4.कई लोग खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पकड़ लेते हैं और सो जाते हैं। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद सोने से न सिर्फ आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि आपको लॉन्ग टर्म में कई बीमारियां भी हो सकती हैं। अगर आप बिमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो खाना खाने और सोने के बीच में हमेशा 2-3 घंटे का गैप रखें।
5.धूम्रपान करने से बचे क्योकि खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करना सेहत के लिए घातक हो सकता है। इससे निकोटिन का अवशोषण दोगुना हो जाता है, जिससे आंतों को नुकसान पहुंचता है। धूम्रपान पूरी तरह छोड़ना बेहतर है, लेकिन खासकर भोजन के एक घंटे पहले और बाद में न करें।









