Advertisement

प्रतिभावान 50 छात्रों को सम्मानित किया, 300 को 15 सौ पुस्तिकाओं का वितरण

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मारवाड़ी माली समाज संत श्री लख्मीदास शैक्षणिक एवं पारमार्थिक समिति के तत्वावधान में विष्णु वाटिका पिपलीनाका पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अभ्यास पुस्तिका वितरण कार्यक्रम में समाज के 50 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, वहीं 300 छात्र-छात्राओं को 1500 अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ संतश्री लिखमीदासजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नेमीचंद मारोठिया ने की। अतिथि नगर पालिक निगम पूर्व सभापति सोनू गेहलोत, समाज अध्यक्ष लीलाधर भाटी थे। मुख्य वक्ता राजू सैनी (इन्दौर) थे। समिति का परिचय कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र गेहलोत ने दिया। स्वागत भाषण अशोक देवड़ा ने दिया। संचालन सत्यनारायण कछावा ने किया। आभार समिति अध्यक्ष नेमीचंद मारोठिया ने माना।

इस अवसर पर समिति के सचिव हिम्मत बागड़ी, उपाध्यक्ष लालाराम गेहलोत, किशोर कुमार भाटी, नरेन्द्र कुमार सांखला, गणेश कुमार दग्दी, ओमप्रकाश गेहलोत, कमल सांखला, अशोक बागड़ी, दिनेश भाटी, सत्यनारायण तंवर, प्यारेलाल कछावा, रमेशचन्द्र गेहलोत, मंगल कछावा, मधु भाटी, सीमा भाटी, पायल भाटी, जगदीश भाटी, बाबूलाल सांखला, प्रवीण गेहलोत, अशोक सांखला, लीलाधर भाटी, प्रवीश भाटी, ओमप्रकाश गेहलोत, रोहित गेहलोत नेमीचंद भाटी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles