Advertisement

भगवान चित्रगुप्त को लगाया 56 भोग, महाआरती की

कायस्थ समाज के दीपावली मिलन समारोह में दानदाताओं और बुजुर्गो का किया सम्मान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। कायस्थ समाज का दीपावली मिलन समारोह श्रीराम जनार्दन मंदिर के समीप चित्रगुप्त धाम पर आयोजित हुआ। इसमें भगवान चित्रगुप्तजी को 56 भोग लगाकर महाआरती की और महाप्रसादी का आयोजन किया।

सुबह भगवान चित्रगुप्तजी को पांच नदियों के जल से स्नान, ध्यान, हवन एवं नए वस्त्रों को पहनाकर फूल मालाओं से सजाया। भगवान की सामूहिक स्तुति गायी गई। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ट्रस्ट अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले, दानदाताओं एवं बुजुर्गो का सम्मान किया गया। अतिथि परिचय मंगेश श्रीवास्तव ने दिया।

Advertisement

विधायक कालूहेड़ा ने धाम के निर्माण के लिए ५ लाख रु. देने की घोषणा की। ट्रस्ट के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, उर्मिला श्रीवास्तव, गणेश गौड़ उपाध्यक्ष, मंगेश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, ब्रजेश श्रीवास्तव को कार्यालय मंत्री बनाया गया।

इस दौरान दिनेश कुमार श्रीवास्तव, निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. अजय खरे, शैली खरे, अनुभव प्रधान, पल्लवी श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, गणेश गौड़, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, सुमेघ भटनागर, चेतना श्रीवास्तव, जीतेंद्र श्रीवास्तव, गीता सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, पदमा श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, प्रियंका भटनागर, शिव श्रीवास्तव, प्रियांश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अंबिकाप्रसाद श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें