Advertisement

मुख्य आरोपी सहित 6 गिरफ्त में, जेल भेजा

मामला देसाईनगर में जन्मदिन पर विवाद का

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पांच और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। देसाईनगर में सड़क पर जन्मदिन मनाने के दौरान हुए विवाद में माधवनगर पुलिस अब तक मुख्य आरोपी सहित 5 को जेल भेज चुकी है। इसमें शामिल एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा है। पुलिस अब फरार पांच अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement

दरअसल, मुख्य आरोपी स्वयं त्रिपाठी देसाईनगर क्षेत्र का आदतन बदमाश है। उस पर पहले से 3-4 मामले दर्ज हैं। वह अड़ीबाजी के मामले में जेल गया था और कुछ दिन पहले ही छूटकर आया है। 31 जनवरी को वह साथियों के साथ मिलकर जोर-जोर से डीजे बजाते हुए अपना जन्मदिन मना रहा था।

उसकी गतिविधि को देखते हुए पास में रहने वाला अंकित गौड़ वीडियो बनाने लगा। यह देख स्वयं और उसके साथियों भड़क गए और गुंडागिर्दी करते हुए घर में घुस गए। उन्होंने अंकित सहित जोगेंद्र सिंह गौड़, विजय गौड़, रोहित गौड़, सुमित गौड़ से मारपीट की थी। इसमें जोगेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए थे।

Advertisement

जिसे देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में धारा 307 और हत्या के प्रयास की धारा का इजाफा किया था। मामले में पुलिस ने स्वयं त्रिपाठी और डीजे संचालक देव प्रताप सिंह राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसके बाद वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार अन्य आरोपी वैभव, मानस, हिमांशु उर्फ जग्गू पासी और एक बाल अपचारी को पकड़ा था। अब तक पांच को जेल भेज दिया गया है और एक को बाल सुधारगृह भेजा है। माधवनगर थाने के जांच अधिकारी सालगराम चौहान ने बताया तरुण गिरी, राज मेहता और तीन अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

पूर्व से चला आ रहा विवाद

दरअसल, स्वयं त्रिपाठी का पास में रहने वाले अंकित गौड़ और उनके परिवार से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों परिवारों के बीच करीब 7-8  माह पूर्व भी विवाद हुआ था जिसमें क्रॉस कायमी हुई थी।

Related Articles

Write a review