Advertisement

6 साल की मासूम को एक्टिवा सवार युवती ने टक्कर मारी

उज्जैन। कानीपुरा रोड स्थित तिरुपति धाम में कन्या भोज में शामिल होकर आ रही ६ साल की मासूम को अज्ञात एक्टिवा सवार युवती ने टक्कर मार दी जिससे उसे सिर, हाथ और पैर में काफी चोट परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल बच्ची का नाम शिवानी पिता प्रकाश फुलेरिया है। मां अंजना फुलेरिया ने बताया कि वह अमावस्या पर पास में कन्या भोज में गई थी और रोड क्रॉस कर घर आ रही थी तभी उसे अज्ञात एक्टिवा सवार युवती ने टक्कर मार दी जिससे उसे काफी चोट आई। परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंंचे जहां उसकी हालत में सुधार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

ई-रिक्शा को कार ने पीछे से ठोंका, दो घायल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ई-रिक्शा चालक और उसके दोस्त को नागझिरी क्षेत्र में कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें चरक में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आसिफ पिता कुतुबुद्दीन (२०) निवासी जूना सोमवारिया और नजीम पिता शौकत अली (१९) निवासी जांसापुरा दोस्त हैं। बुधवार शाम करीब ४ बजे किसी काम से दोनों ई-रिक्शा से त्रिवेणी विहार रोड से गुजर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा कार क्रमांक एमपी ०९ सीजेड १५७० के चालक ने उन्हें टक्कर मारी दी जिससे दोनों घायल हो गए जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में नागझिरी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review