Advertisement

कोठी रोड पर 7 स्टंटबाज पकड़ाए

उज्जैन। कोठी रोड पर मंगलवार शाम के वक्त बुलेट से स्टंटबाजी करने वाले 7 युवकों को यातायात पुलिस ने पकड़ा है। सभी की गाडिय़ों में मोडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे जिन्हें जब्त कर लिया गया है। सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई है। यातायात डीएसपी दिलीप सिंह परिहार की अगुवाई में यातायात पुलिस का अमला मंगलवार शाम करीब 6 से रात 10 बजे तक कोठी रोड पर लगातार वाहनों की सर्चिंग करता रहा। इस दौरान 7 युवकों को पकड़कर उनकी गाडिय़ों के चालान बनाए और साइलेंसर जब्त किए। डीएसपी परिहार के मुताबिक कोठी रोड पर बाइकर्स द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज करने और गाडिय़ों पर स्टंटबाजी किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें