Advertisement

ब्रज वेशभूषा प्रतियोगिता में 75 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, महिला मंडल एवं युवा मंडल के संस्थापक एवं मुख्य संयोजक वि_ल नागर के मार्गदर्शन में श्रीनाथजी की हवेली ढाबा रोड पर श्री वल्लभ माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में महेश नागर, प्रहलाद दास नीमा के विशेष आतिथ्य एवं पन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में ब्रज वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम आयु वर्ग 0 से 3, 4 से 8 वर्ष एवं 9 से 12 वर्ष तीन चरणों में संपन्न हुआ। जिसमें जीरो से तीन वर्ष में प्रथम शुभांशु चौरसिया, द्वितीय मायरा नागर, तृतीय अन्या मेहरवाल, 4 से 8 वर्ष में प्रथम वेदु शर्मा, द्वितीय अन्वी नीमा, तृतीय रुद्रांश कुमावत, 9 से 12 वर्ष में प्रथम अन्या नीमा, द्वितीय अन्वी व्यास, तृतीय दीक्षित रहे।

ब्रज वेशभूषा की जजेश आकांक्षा पुरोहित रिदम डांस एकेडमी से एवं नरसिंह नीमा ने बच्चों के परफॉर्मेंस देखकर यह निर्णय दिए। बड़ी कठिनाई के दौर से गुजरने के बाद निर्णय दिए सभी बच्चे अच्छे तैयार होकर आए थे एवं सभी ने अच्छा परफॉर्मेंस दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में विशेष तौर पर राजेंद्र शाह, जयेस श्रॉफ, विशाल नीमा एवं कार्यक्रम के संयोजक गुलशन नाटानी, चिंतामण त्रिपाठी, रत्नेश नीमा, नितिन नीमा, विपुल नागर, ममता हिमांशु दिसावल, रिचा नीमा, उन्नति नागर, माधुरी शाह आदि मौजूद रहे। संचालन आनंद पुरोहित ने किया। आभार नुपूर नीमा एवं ममता दिसावल ने माना।

Advertisement

Related Articles