इंदौर में 8वी के स्टूडेंट ने की आत्महत्या

पलासिया इलाके में रहने वाले 15 साल के नाबालिग अमित ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। वह 8वीं कक्षा का छात्र था और उस दिन घर पर अकेला था, क्योंकि उसकी मां काम पर गई हुई थी। इसी दौरान अमित ने अपने घर में फांसी लगा ली।शाम को जब अमित के पिता काम से लौटे, तो उन्होंने बेटे को फांसी पर लटका हुआ पाया। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसकी मौत हो चुकी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और परिवार से बयान लिए जा रहे हैं।
Advertisement









