Advertisement

9 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां नौ साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी, रेप और हत्या के बाद मासूम बच्ची का शव झाड़ियों में फेंक दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मासूम का रेप और फिर हत्या :

ग्वालियर जिले में दरिंदगी की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ ज्यादती के बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। खबर मिली है कि, बच्ची के मुंह और सिर को पत्थर से कुचला गया। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Advertisement

2 दिन से लापता थी बच्ची :

बता दें, ग्वालियर के हजीरा स्थित यादव धर्मकांटा के पास रहने वाली 9 वर्षीय मासूम बच्ची दो से लापता थी। जब उसके परिजनों ने शिकायत की तो अपहरण का मामला दर्ज किया गया। बच्ची की तलाश लगातार चल रही थी, देर रात तक पुलिस तलाश करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Advertisement

वही मंगलवार सुबह शताब्दी पुरम ओवर ब्रिज के पास पोहा मिल रोड इलाके में रेलवे ट्रैक से सटी झाड़ियों में बच्ची की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने बच्ची की पहचान के लिए परिजनों को बुलाया, इसके बाद शिनाख्त हुई और शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।

पुलिस के मुताबिक-

पुलिस के मुताबिक अभी फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। बच्ची को आखिरी बार दूर के रिश्तेदार कल्लू उर्फ कल्ला राठौर के साथ जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था। पुलिस अब कल्लू उर्फ कल्ला राठौर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Write a review