Advertisement

9 दिन की रहेगी नवरात्रि, 15 से शुरू

नौ दिन की रहेगी नवरात्रि, 15 से शुरू

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि पर्व पूरे नौ दिनों का रहेगा। रविवार को चित्रा नक्षत्र एवं तुला राशि के चंद्रमा की उपस्थिति में शारदीय नवरात्र का आरंभ होगा। ग्रह गोचर की गणना से सूर्य बुध का कन्या राशि में गोचर करना बुधादित्य योग की स्थिति बनाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र का आरंभ हो जाता है।

इसी दिन घट स्थापना के विशेष मुहूर्त के साथ देवी साधना का आरंभ माना जाता है। इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिन के होने से साधकों को उपवास का लाभ मिल सकेगा।

Advertisement

कोई भी तिथि का क्षय नही है। इस दृष्टिकोण से यह विशेष शुभ व लाभकारी रहेगी। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा पर ग्रह गोचर गणना से बुधादित्य योग का संयोग बन रहा है। रविवार का दिन और बुधादित्य योग अपने आप में महत्वपूर्ण है। पराक्रम, प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए प्रतिपदा से नवमी पर्यंत की साधना विशेष लाभ प्रदान करेगी।

इस माह के पर्व

Advertisement

15 अक्टूबर शारदीय नवरात्र का आरंभ

19 अक्टूबर को ललिता पंचमी

22 अक्टूबर दुर्गा अष्टमी

23 अक्टूबर महानवमी

24 अक्टूबर विजयादशमी, शमी पूजन

28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें