Advertisement

92.78 करोड़ का नमामि गंगे प्रोजेक्ट मंजूर

उज्जैन नगर निगम का सम्मेलन टाटा प्रोजेक्ट पर उठा विरोध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:नगर निगम सम्मेलन में केंद्र की योजना के तहत 92.78 करोड़ के नमामि गंगे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। कांग्रेस ने इस प्रोजक्टटाटा प्रोजेक्ट पर उठा विरोध, समीक्षा का प्रस्ताव की पूरी योजना का भ्रमण कर दिखाने का अनुरोध किया और कहा अन्य नालों को भी इसमें जोड़ा जाए। टाटा प्रोजेक्ट पर भी सदन में विरोध उठा और कांग्रेस ने समीक्षा का प्रस्ताव रखा।

नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर विपक्ष के नेता रवि राय ने कहा इसे सदन मंजूर कर चुका है, लेकिन एक बार सभी सदस्यों को मौके पर ले जाकर भी दिखाएं। पीलिया खाल और भैरवगढ़ नाला रोकने के लिए प्रावधान है। इसमें अन्य नालों को शामिल करें। पीएचई प्रकाश शर्मा ने कहा सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार शिप्रा को साफ स्वच्छ करने का काम शुरू हो गया है। विपक्ष की भावना के अनुसार सरकार ने काम शुरू कर दिया है।

Advertisement

नगर निगम सम्मेलन मंगलवार सुबह निगम मुख्यालय के भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी सभागृह में निर्धारित समय 11.30 की जगह आधे घंटे देरी से शुरू हुआ। इसमें 14 बिंदुओं के एजेंडा पर चर्चा हुई।

सीएम डॉ. यादव का नाम गूंजा : सम्मलेन में सीएम डॉ. यादव का नाम भी गूंजा। महापौर टटवाल ने मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। विपक्ष के नेता रवि राय ने कहा आंतरिक मार्ग के विकास की जरूरत है। राय ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे शहर के डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं। इसका भाजपा पार्षदों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया।

Advertisement

विधायक कालूहेड़ा का सम्मान : सम्मेलन की शुरुआत में सबसे पहले उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का सम्मान किया गया। महापौर मुकेश टटवाल ने गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत किया। सम्मेलन में जगदीश पांचाल, प्रभुलाल जाटवा और आनंद खींची भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित हुए। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने विधायक के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने सम्मलेन आरंभ किया।

महापौर ने तत्काल भूल सुधारी: महापौर अपने उद्बोधन में तीन विशेष आमंत्रित सदस्यों का नाम लेना भूल गए थे। अध्यक्ष यादव ने सदन से याद दिलाया कि हमारे बीच तीन विशेष सदस्य हैं। इस पर महापौर ने तत्काल अपने स्थान से उठकर तीनों के नाम लेकर स्वागत किया।

विपक्ष के नेता की तारीफ

विधायक जैन ने कहा विपक्ष के नेता राय ने सीएम के आगमन के समय जिस उत्साह से स्वागत किया और विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाई वह सराहनीय है। विधायक ने कहा हम सभी मिलकर शहर का विकास करेंगे। एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी ने भी प्रोजेक्ट का समर्थन किया और इसके फायदे बताए। उन्होंने सीएम डॉ. यादव की भूमिका का भी उल्लेख किया। सीएम लगातर इस प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे हैं। इससे निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। उज्जैन की

दशा और दिशा बदलने वाला प्रोजेक्ट होगा।

पानी का ट्रीटमेंट होना है: अध्यक्ष कलावती यादव ने कहा नमामि गंगे प्रोजेक्ट का टेंडर मंजूर हो गया है और इसकी पुष्टि की जा रही है। उन्होंने कहा इसका प्रजेंटेशन दिया जाए। उन्होंने कहा प्रोजेक्ट में केवल पानी का ट्रीटमेंट होना है। आयुक्त ने इसकी जानकारी दी।

Related Articles