Advertisement

उज्जैन:निगम प्रशासन लॉकडाउन में वसूल रहा अधिभार

53 हजार नल कनेक्शन जिन पर 11 करोड़ 20 लाख रुपए बकाया

 

Advertisement

लॉकडाउन में तमाम परेशानियों को झेल रहे शहरवासियों की टेंशन नगर निगम ने और बढ़ा दी है, क्योंकि नगर निगम ने लोगों को जलकर पर लगने वाले अधिभार में राहत नहीं दी है। जबकि पिछले साल लॉकडाउन में देरी से भुगतान पर निगम प्रशासन द्वारा राहत दी गई थी। लेकिन इस बार अधिभार को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया।

पीएचई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिन्होंने निगम का बकाया जल कर अदा नहीं किया है। जिन पर नगर निगम का लगभग 11 करोड़, 20 लाख का टैक्स बकाया है। नगर निगम प्रशासन एक अभियान चलाकर इनके खिलाफ पहले ही डिमांड नोटिस जारी कर चुका है। इसके बाद भी कई ऐसे लोग हैं जो नगर निगम को बकाया जल कर नहीं दे रहे हैं। जिसमें घरेलू, अघरेलु, औद्योगिक तीनों बकायादार शामिल है।

Advertisement

रास नहीं आ रहा निगम का व्यवहार

Advertisement

नगर निगम की इस तरह की कार्रवाई लोगों को रास नहीं आ रही है। उनका कहना है कि पूरे देश में लॉकडाउन है। काम-धंधे सब बंद हैं। ऐसे में राहत देने की जरूरत है, लेकिन नगर निगम राहत देने की जगह टैक्स भुगतान का दबाव बना रहा है।

नए घरेलू कनेक्शन की व्यवस्था-विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम द्वारा नया घरेलू जल कनेक्शन 6500 रुपए में दिया जाता है। जिसमें निगम शुल्क, सड़क अनुरक्षण शुल्क, प्लम्बर शुल्क आदि को दिया जाने वाला खर्चा भी शामिल है।

इनका कहना है
इस प्रकार का निर्णय मुख्य रूप से शासन स्तर पर होते है। फिलहाल अभी तक ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। जिसमें जल कर अधिभार पर राहत दी जा सके।
मनोज पाठक, अपर आयुक्त ननि

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें