Popup Image
Advertisement

इंदौर से 7 कारोबारी गिरफ्तार

एसटीएफ ने इंदौर में 7 हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने मंगलवार रात जावरा कंपाउंड स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा। यहां दीवार के अंदर छिपाकर रखे गए 70 लाख रुपए बरामद किए। आरोपियों की कार की सीट के नीचे एक लोहे की पेटी भी मिली, जिसमें हवाला के रुपए लाते और ले जाते थे। गाड़ी के अंदर से भी 5 लाख रुपए बरामद हुए।

Advertisement

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दो प्रतिशत कमीशन पर दिल्ली, मुंबई और गुजरात लाइन पर काम करते थे। एसटीएफ ने बताया कि नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स में तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में दीवार में अंडर ग्राउंड तरीके से तिजोरी छिपाई गई थी। आरोपियों की कार की बुधवार देर रात तलाशी ली गई, जिसमें सीट के नीचे हवाला के रुपए को रखने के लिए एक लोहे की पेटी बना रखी थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें