कहते हैं कि घर का वास्तु अगर ठीक नहीं हो तो व्यक्ति को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष होने पर तरक्की में बाधा उत्पन्न होने लगती है। पैसा हाथ में टिक नहीं पाता और किसी न किसी कारण लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। इसलिए वास्तु पर ध्यान जरूर देना चाहिए। यहां हम जानेंगे वास्तु शास्त्र के कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें अपनाने से घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।
घर का मुख्य द्वार ऐसा रखें: वास्तु-शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर सिन्दूर से स्वास्तिक का निशान बनाने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और घर में नेगेटिव ऊर्जा का प्रवाह नहीं होता। घर के मुख्य द्वार पर समुद्री झाग, शंख, सीप, कौड़ी लाल कपड़े में बांधकर लटका दें। ऐसा करने से घर को किसी की भी बुरी नज़र नहीं लगती।
मुख्य द्वार पर रखें ये पेड़-पौधे: घर के मुख्य द्वार के एक तरफ तुलसी का पौधा और दूसरी तरफ केले का पेड़ लगाने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। जिससे घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की होने लगती है।
घर से न रखें ऐसी चीजें: घर में कभी भी टूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। साथ ही टूटी खाट भी नहीं रखनी चाहिए। टूटे बर्तन में खाना खाने से दरिद्रता आती है
घर की छत पर लगाएँ बड़ा आईना: वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए घर की छत पर एक बड़ा गोल आईना रखना चाहिए। ध्यान रखें कि घर की छत पर आईना कुछ इस तरह से होना चाहिए जिससे उसमें पूरा घर नजर आए।
शंख का उपाय: अपने घर के मंदिर में रोजाना सुबह शाम घी का दीपक जरूर जलाएं और शंख भी जरूर बजाएं। कहते हैं इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख समृद्धि आती है।
नमक का उपाय: घर में सुख शांति के लिए एक कांच की कटोरी में नमक रखकर उसे घर के कोने में कहीं भी रख दें। हर महीने इस नमक को बदलते रहें। मान्यता है इस उपाय से घर का वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है।
सफाई का रखें ध्यान: वास्तु अनुसार घर का मुख्य द्वार एकदम साफ सुथरा होना चाहिए। भूल से भी मुख्य द्वार के आस-पास कचरा न जमा होने दें और न ही जूते-चपलों का ढेर लगाएं। घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई रखने से सुख समृद्धि आती है।