इंदौर : पुलिस कंट्रोल रूम में टीआई ने खुद को मारी गोली,मौत

By AV NEWS

पुलिस कंट्रोल रूम में टीआई ने खुद को मारी गोली,मौत

टीआई ने सबसे पहले महिला पुलिसकर्मी को गोली मारी,फिर खुद को मारी गोली

इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम में उस समय सनसनी फेल गई जब भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पंवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले एक महिला सब इंस्पेक्टर को गोली मारी, इसके बाद खुद अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम की है। मृतक की पहचान टीआई हाकम सिंह पंवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे यहां एक महिला एएसआई रंजना खेड़े से मिलने पहुंचे थे। टीआई ने पहले महिला पुलिसकर्मी को गोली मारी फिर खुद को गोली मारी.

महिला पुलिशकर्मी को निजी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया .पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर FSL व अन्य टीमें पहुंच गईं।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुड़ैल सिमरोल और सराफा थाने में पदस्थ थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे।

मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा हुआ है। घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

वह बात भी कर रही है। उनसे आगे की बातों की जानकारी ली जा रही है कि इस मुद्दे पर अचानक विवाद हुआ, क्या घटनाक्रम रहा। यह पता किया जा रहा है ।टीआई हाकम सिंह पवार हैं जो भोपाल में पदस्थ हैं उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी है।

साथ ही इस घटना से जुड़े बाकी तथ्यों की जानकारी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था

Share This Article