Popup Image
Advertisement

ब्रिज पर खड़े ट्रक में घुसा आयशर

इंदौर: कनाड़िया इलाके में रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिचौली मर्दाना ब्रिज पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक आयशर वाहन जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आयशर चालक के दोनों पैर वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को रात करीब 2 बजे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Advertisement

अंधेरे में नहीं दिखा खड़ा ट्रक

कनाड़िया पुलिस के मुताबिक हादसा बिचौली मर्दाना ब्रिज पर हुआ। आयशर चालक राहुल (29), पिता सुरेश शर्मा, निवासी आगर, उत्तर प्रदेश रात के समय ब्रिज से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़ा ट्रक अंधेरे में चालक को दिखाई नहीं दिया। आयशर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर के बाद राहुल वाहन के अंदर फंस गया और उसके दोनों पैर बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

Advertisement

SDRF जवानों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलने पर एसीपी आशीष पटेल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF के कपिल मल्होत्रा, दिनेश धनेरिया और प्रदीप वर्मा समेत अन्य जवानों ने काफी मशक्कत की। उपकरणों की मदद से वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाया गया और चालक राहुल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Advertisement

खड़े ट्रक की भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने हादसे में सड़क पर खड़े ट्रक की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रात के अंधेरे में आयशर चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया था।

पुलिस यह पता लगा रही है कि ट्रक सड़क पर किस स्थिति में खड़ा था और क्या उसमें पर्याप्त लाइट या रिफ्लेक्टर लगे थे। हादसे के कारणों के साथ ट्रक चालक की संभावित लापरवाही के एंगल से भी जांच की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें