Advertisement

जानिए स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद है पालक का जूस

पालक का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन ए,बी,सी, लोहा, कैल्शियम, प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,खनिज पदार्थ, मैग्निशियम, आयरन, अमीनो अम्ल तथा फोलिक अम्ल जैसे तत्व मौजूद होते है,जो इसे हमारी सेहत के लिए बहुत ज़्यादा फायदेमंद बनाने का काम करते है,

Advertisement

क्या आपको पता है, कि जितनी फायदेमंद पालक हमारी सेहत के लिए होती है उतनी ही फायदेमंद ये हमारी ब्यूटी के लिए भी होती है. आज हम आपको पालक के कुछ ब्यूटी फायदों के बारे में बताने जा रहे है,अन्य के मुकाबले कच्चे पालक के जूस में पोषक तत्व ज्यादा होते हैं. जिसमें विटामिन, खनिज तत्व और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं. जो ना सिर्फ हेल्थ बल्कि स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है.

बालों के लिए पालक का जूस

त्वचा के साथ-साथ बालों की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिनमें आयरन का नाम भी शामिल है। दरअसल, आयरन की कमी से बाल झड़ने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। वहीं, पालक को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। वहीं, इसमें विटामिन-सी भी मौजूद होता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा दे सकता है

Advertisement

स्किन के लिए फायदेमंद

अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो पालक का जूस पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. पालक का जूस पीने से त्वचा दाग-धब्बों से दूर और जवां बनी रह सकती है. चेहरे पर नेचुरल ग्लो के लिए भी आप पालक के जूस का सेवन कर सकते हैं साथ ही पालक का जूस बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

कितनी मात्रा में और कब पालक के जूस का सेवन किया जाना चाहिए?

अगर मात्रा की बात करें, तो दिनभर में एक कप पालक के जूस का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, इसकी मात्रा और सेवन का सही समय व्यक्ति की उम्र और शारीरिक स्थिति पर भी निर्भर करता है। ऐसे में बेहतर है कि इस बारे में आहार विशेषज्ञ की राय ली जाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें