राहुल बोले- सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ : राहुल ने स्टूडेंट्स के साथ सेल्फी ली
अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। राहुल गांधी ने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ को संबोधित किया। कार्यक्रम के 5वें एडिशन में उन्होंने ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय पर करीब 60 मिनट बात की। कार्यक्रम के लिए आईडीए ग्राउंड पर 20 से 25 हजार युवा पहुंचे। छात्रों से सवाल-जवाब के दौरान राहुल ने कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट्स सवाल पूछें, इसलिए वह अंधभक्त पैदा करता है।
उन्होंने कहा- छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है, हालांकि कुछ जगह कैंडिडेट्स की भी गलती है। इस पर सामने बैठे छात्रों ने जवाब दिया- सर, हम सिस्टम से हार गए। कांग्रेस ने बताया कि कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन हुए। इसकी अनुमति 31 शर्तों के साथ मिली। राहुल गांधी ने की 6 सितंबर को दिल्ली हॉस्टल हादसे में जान गंवाने वाले छात्र अर्पित जाज के परिजनों से मुलाकात की।
देवास के रहने वाले 21 साल के अर्पित जाज दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र थे। राहुल के मंच पर आए एक युवक ने उनसे कहा- या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं। राहुल ने कार्यक्रम के बाद डोम के अंदर मौजूद छात्रों के साथ सेल्फी ली। उन्होंने स्टूडेंट्स से भी सेल्फी लेने को कहा।









