Popup Image
Advertisement

सावधान…पार्किंग में वाहन नहीं हैं सुरक्षित

सावधान…पार्किंग में वाहन नहीं हैं सुरक्षित

रात 10.30 बजे डॉक्टर की कार से बैग चुरा ले गये चोर

तीन दिन पहले हुई थी कर्कराज पार्किंग से बोलेरो वाहन चोरी…

उज्जैन। लोग पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद बेफिक्र हो जाते हैं। उन्हें लगता है पार्किंग वाहन के लिये सबसे सुरक्षित जगह है, लेकिन चोर अब पार्किंग में खड़े वाहनों को भी निशाना बना रहे हैं।

Advertisement

थम्ब लगाकर लौटी और बैग गायब

डॉ. आरूशी पिता राजेश कुमार माहेश्वरी 29 वर्ष निवासी विनायक ग्रीन सिटी आरडी गार्डी अस्पताल में जूनियर रेजीडेंट हैं। 5 अगस्त की रात डॉ. आरूशी अपनी कार यूपी 94 के 9909 से अस्पताल पहुंची।

Advertisement

पार्किंग में कार खड़ी कर बायोमैट्रिक थम्ब लगाने गईं तभी अज्ञात बदमाश ने कार का गेट खोला और उसमें रखा काले रंग का बैग चोरी कर लिया जिसमें आधार, पेन, क्रेडिट कार्ड सहित नगदी रुपए और बैंक के ओरिजनल डाक्यूमेंट रखे थे। डॉ. आरूशी ने चिमनगंज थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बोलेरो का नहीं मिला सुराग

Advertisement

तीन दिन पहले महाकाल दर्शन करने आये लोगों ने कर्कराज पार्किंग में बोलेरो वाहन खड़ा किया था जहां से अज्ञात बदमाश वाहन चोरी कर ले गया। मामले में महाकाल पुलिस को अब तक चोरी गये वाहन का सुराग हाथ नहीं लगा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें