युवक की शिप्रा नदी में डुबने से मौत

भूखी माता घाट पर दोस्तों के साथ स्नान कर रहा था
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। आज सुबह एक युवक दोस्तों के साथ भूखी माता घाट पर शिप्रा नदी में स्नान कर रहा था। गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। महाकाल थाना पुलिस के अनुसार कालकी नगर अहमदाबाद का रहने वाला प्रवीण पिता गणपतलाल 22वर्ष 8-10 दोस्तों के साथ देवदर्शन के लिए उज्जैन आया था।
वह दोस्तों के साथ आज सुबह भूखी माता घाट पर पहुंचा और शिप्रा नदी में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने शोर भी मचाया। पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और नदी से शव को निकाला।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शिप्रा नदी में डूबने से होने वाली मौतों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रशासन द्वारा रामघाट, नृसिंहघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर खास इंतजाम किए हैं।










