Advertisement

शराब दुकान लायसेंस के नाम पर दोस्तों ने 13 लाख रु. हड़पे

जांच के बाद दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया

Advertisement

उज्जैन।एक ग्रामीण से उसके दो दोस्तों ने शराब दुकान का लायसेंस बनाने के नाम पर 13 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

माधवनगर पुलिस के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरिया रेहवारी निवासी हाकमसिंह पिता बद्रीसिंह को शराब दुकान खोलना थी। इसके लिए उसने अपने दोस्तों आनंद पिता सीताराम तिवारी निवासी देवास रोड और सुनील पिता रामगोपाल दुबे निवासी मंगलसिटी से चर्चा की।

Advertisement

दोनों ने उसे झांसा दिया कि शराब दुकान के लिए लायसेंस के 13 लाख रुपए लगेंगे। इसके बाद हाकमसिंह ने अलग-अलग किश्तों में आनंद और सुनील को 13 लाख रुपए दे दिए। यह बात 29 मार्च 2022 की है।

रुपये देने के बाद भी जब लायसेंस नहीं मिला तो उसने कोर्ट में आवेदन दे दिया। इसके बाद मामला माधवनगर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120बी भादवि में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें