Advertisement

अभा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उज्जैन के 20 मतदाता

कांग्रेस ने सार्वजनिक नहीं की प्रदेश प्रतिनिधियों की सूची, व्यक्तिगत रूप से दिए जा रहे हैं परिचय पत्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। अभा कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। दो उम्मीदवार मैदान है,इसमें मतदान होगा या नहीं यह 8 अक्टूबर को स्पष्ट होगा। इसके पहले चुनाव की कवायद चल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मध्य प्रदेश के 504 प्रदेश प्रतिनिधि करेंगे मतदान करेंगे। इसमें उज्जैन जिले के २० प्रतिनिधि है।

प्रदेश में 489 प्रतिनिधियों का चयन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। जबकि, 15 विधायकों को मनोनीत किया गया है। पार्टी के सभी 95 विधायक प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि बने हैं। इसके अलावा प्रदेश से राज्यसभा सदस्य, लोकसभा सदस्य, प्रदेश और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों,ब्लॉक अध्यक्ष को प्रतिनिधि बनाया है। इन्हें सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा परिचय पत्र व्यक्तिगत रूप से दिए जा रहे हैं लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अभी प्रदेश प्रतिनिधियों की सूची सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि उज्जैन से प्रतिनिधियों की संख्या 20 है।

Advertisement

प्रक्रिया का संचालन चुनाव प्राधिकरण के माध्यम से

चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रिया का संचालन चुनाव प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। उनके ही दिशानिर्देश के अनुसार गतिविधियां संचालित हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मल्लिकार्जुन खडग़े और शशि थरूर ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। यदि इनमें से किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो मतदान होगा। इसमें मध्य प्रदेश के 504 प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनका चयन चुनाव और मनोनय के माध्यम से किया गया है। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अभी तक सूची सार्वजनिक नहीं की गई है।

Advertisement

प्रत्येक प्रतिनिधि को पार्टी के चुनाव प्राधिकरण द्वारा व्यक्तिगत रूप से परिचय पत्र दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के मुताबिक चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रिया का संचालन चुनाव प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। उनके ही दिशानिर्देश के अनुसार गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसमें प्रदेश इकाई की भूमिका बेहद सीमित है। प्रदेश प्रतिनिधियों को परिचय पत्र भी सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से दिए जा रहे हैं।

Related Articles