Advertisement

उज्जैन: संजीवनी अस्पताल पर मृतक के परिजनों ने लगाया आरोप ,बोले- शव का करते रहे इलाज और तीन घंटे में बना दिया 40 हजार का बिल

उज्जैन: संजीवनी अस्पताल पर मृतक के परिजनों ने लगाया आरोप ,बोले- शव का करते रहे इलाज और तीन घंटे में बना दिया 40 हजार का बिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। गोंदिया में रहने वाले युवक की रात में तबियत बिगड़ी। परिजन उसे संजीवनी अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। हजारों की दवा मंगाने के तीन घंटे बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित 40 हजार का बिल बना दिया।

माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। किशोर सिसौदिया पिता ठेकेदार 45 वर्ष निवासी ग्राम गोंदिया के भाई राजाराम ने बताया किशोर घर वालों के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया था। अचानक तबियत बिगड़ी और उल्टियां करने लगा।

Advertisement

उसे संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती कर लिया और बेटे नीतिन और मोनू हजारों रुपयों की दवा मंगवा ली। किशोर को तीन घंटे आईसीयू में भर्ती रखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजाराम ने बताया किशोर की मृत्यु अस्पताल ले जाते समय हो चुकी थी फिर भी डॉक्टरों ने उसकी लाश का उपचार किया और तीन घंटे में 40 हजार से अधिक का बिल बना दिया। जब लाश लेकर जाने लगे तो परिजनों से कहा कि किशोर की जहर खाने से मृत्यु हुई थी। लाश का पोस्टमार्टम होगा और माधव नगर पुलिस को बुला लिया। माधव नगर पुलिस ने शव का पीएम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा किशोर की मृत्यु किन कारणों के चलते हुई।

Advertisement

पीएम रिपोर्ट में खुलासा हो जाएगा युवक की अचानक मृत्यु हुई है। पीएम रिपोर्ट में उसका खुलासा हो जाएगा। मामले की जानकारी मुझे नहीं है। अधिक जानकारी मैनेजर दे सकते है।

श्याम बंसल, संचालक संजीवनी अस्पताल

Related Articles