Advertisement

वाहन की टक्कर से एमआर की मौत

उज्जैन। खाचरौद से बाइक पर उज्जैन दर्शन करने आ रहे एमआर को भेरूगढ ऱोड पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारदी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

Advertisement

भेरूगढ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। भानू पिता पंडरी यादव 22 वर्ष निवासी खरगोन एमआर था और खाचरौद में रहकर कृषि दवा बेचने का काम करता था।

भानू सोमवार को बाइक से उज्जैन दर्शन करने आ रहा था तभी शाम 7 बजे के करीब भेरूगढ रोड पर अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में एमआर की मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने उसके पास मिली डायरी से परिजनों को सूचना दी।

Advertisement

डिविजनल कमांडेंट ने किया होमगार्ड मैदान पर वार्षिक निरीक्षण

उज्जैन। देवास रोड स्थित होमगार्ड मैदान पर आज सुबह परेड हुई। वार्षिक निरीक्षण डिविजनल कमांडेंट प्रीतीबाला सिंह ने किया।

Advertisement

इस दौरान जवानों का टर्नआउट, किट और कार्यालय का निरीक्षण भी किया। कमियां पाई जाने पर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। डिविजनल कमांडेंट ने कहा कि दो दिन से होमगार्ड का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। आज समापन दिवस पर परेड हुई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें