Advertisement

राखी सावंत ने किया बड़ा खुलासा

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल संग दूसरी कर ली है. शादी की अनाउंसमेंट के साथ राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. राखी सावंत को आदिल की दुल्हन बने 7 महीने का समय बीत चुका है. खुद राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल से 7 महीने पहले शादी रचाने की बात कुबूल की है.  लेकिन कहानी में नया ट्विवस्ट ये है कि आदिल ने शादी की बात से इनकार कर दिया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अपनी शादी पर बात करते हुए राखी ने कहा- मुझे शादी किए हुए 7 महीने हो चुके हैं. आदिल ने मुझे छिपाने को कहा था. मेरी कोर्ट मैरिज हो चुकी है. निकाह हो चुका है. अभी बता रही हूं, क्योंकि बताना जरूरी है. कुछ ठीक नहीं चल रहा है मेरी लाइफ में.

राखी ने कहा उन्होंने अब अपनी और आदिल की शादी की बात लोगों संग इसलिए शेयर की है, क्योंकि उन्हें शक है कि आदिल का अफेयर बिग बॉस मराठी के किसी कंटेस्टेंट के साथ चल रहा है. इसलिए राखी ने अब अपनी शादी की बात मीडिया के सामने रिवील कर दी है. राखी ने खुलासा किया कि वो पिछले 7 महीनों से आदिल संग शादी के बंधन में बंधी हुई हैं. आदिल और उन्होंने कोर्ट मैरिज के साथ निकाह भी किया है.

Advertisement

शादी छिपाने की बात पर राखी ने कहा कि आदिल ने उसे इस बारे में किसी को भी बताने से मना किया था, लेकिन राखी को लगता है कि आदिल का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. राखी ने कहा- मैं बहुत परेशान हूं. इधर मेरी मां की कंडीशन बहुत ज्यादा खराब होती जा रही है. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं.

Advertisement

Related Articles

Write a review