Advertisement

महिला आयोग प्रमुख को कार ने घसीटा

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल को नशे में धुत एक कार ड्राइवर ने 15 मीटर तक घसीटा। यह घटना बुधवार देर रात एम्स हॉस्पिटल के पास की है, जब स्वाति दिल्ली की सड़कों पर रियलिटी चेक करने निकली थीं। मामले में पुलिस ने आरोपी हरीश चंद्र को अरेस्ट कर लिया है। इस घटना को लेकर स्वाति ने कहा कि उनके साथ अंजलि जैसा हादसा होने वाला था। उन्हें बस भगवान ने बचा लिया।

Advertisement

स्वाति ने न्यूज एजेंसी को बताया कि जब वे दिल्ली की सड़कों पर महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रही थी, तो नशे में धुत एक कार ड्राइवर उनके पास आया और अपनी कार में उनसे बैठने की जिद करने लगा। जब स्वाति ने मना कर दिया तो वह कार लेकर आगे चला गया, लेकिन 10 मिनट बाद फिर यू-टर्न लेकर आया और बगल में चलने लगा।

इसके बाद वह उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा, गंदे इशारे करने लगा। जब स्वाति उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ीं तो उसने गाड़ी के शीशे बंद कर दिए। इस दौरान स्वाति का हाथ शीशे में फंसा रह गया, लेकिन आरोपी रुका नहीं। वह करीब 15 मीटर तक स्वाति को घसीटता रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें