आज का राशिफल ( 4 अगस्त 2023 )

By AV NEWS

मेष

मितव्ययता रखें क्योंकि रुपए-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक- 4, 5, 7

मिथुन

निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। समन्वय होने से काम में प्रगति होगी। शुभांक- 3, 5, 7

सिंह

कार्यारंभ से पहले उचित मूल्यांकन कर लें। मध्यान्ह पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। शुभांक- 5, 7, 9

तुला

ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल समन्वय बन जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न होंगे। शुभांक- 2, 6, 7

धनु

विवादों में मुकदमे बाजी से राहत मिलेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक- 4, 6, 8

कुंभ

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने आपको अधिक सक्रिय पायेंगे। शुभांक- 3, 5, 7

वृषभ

शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खानपान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। भा्रतृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शुभांक- 2, 4, 6

कर्क

कार्यसिद्धि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। शुभांक- 2, 4, 7

कन्या

मुंह मांगी मुराद मिलेगी यानि इच्छित फल की प्राप्ति होगी। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति होगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर होगी। शुभांक- 3, 5, 8

वृश्चिक

स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। शुभांक-3, 6, 9

मकर

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। शुभांक – 3, 5, 7

मीन

अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक -5, 8, 9

Share This Article