Advertisement

CM की हरी झंडी के बाद महाकाल महालोक में सप्तऋषियों के दर्शन

सीएम की हरी झंडी के बाद महाकाल महालोक में सप्तऋषियों के दर्शन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकाल महालोक में सप्तऋषियों की मूर्तियों का अनावरण सोमवार रात सीएम शिवराजसिंह की हरी झंडी मिलने के बाद कर दिया गया। मंगलवार को सप्तऋषियों की नई मूर्तियां देखने के लिए दर्शनार्थी पहुंचे।

महालोक में नई मूर्तियां स्थापित होने के बाद भी दर्शनार्थी इनके दर्शन से वंचित हो रहे थे, क्योंकि इनको कपड़े से ढांककर रखा गया था। सूत्रों के अनुसार पत्नी और परिवार के साथ महाकाल भगवान की पूजा में सम्मिलित होने आए सीएम शिवराजसिंह चौहान ने प्रशासन के अधिकारियों को मूर्तियों के अनावरण की हरी झंडी दे दी। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मूर्तियों का अनावरण कर दिया गया।

Advertisement

अक्षरविश्व में सबसे पहले

सप्तऋषियों की मूर्तियों का सोमवार को अनावरण होने की खबर अक्षरविश्व ने 27 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। नई मूर्तियों के दर्शन से दर्शनार्थियों के वंचित रहने से भी अवगत कराया गया था।

Advertisement

Related Articles

Write a review