Advertisement

Asia Cup:Ind -Pak मैच बारिश के कारण रद्द

एशिया कप में शनिवार को भारत-पाकिस्तान मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रन का टारगेट दिया था, लेकिन पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू भी नहीं हो सकी।दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिला

Advertisement

पहली पारी भारतीय टाइमिंग के मुताबिक 7:44 बजे खत्म हुई थी। इस हिसाब से 8:14 बजे तक दूसरी पारी शुरू होनी थी। मैच का कटऑफ टाइम रात 10:27 बजे तय किया गया था। यानी इस समय तक मैच दोबारा शुरू हो जाता तो पाकिस्तान की पारी में कम से कम 20 ओवर हो पाते। वनडे मैच में नतीजा सामने आने के लिए 20 ओवर का खेल जरूरी है।

हालांकि रात 9:50 बजे ही मैच रद्द करने का फैसला ले लिया गया, क्योंकि उस समय भी बारिश थमी नहीं थी। भारत अपना अगला मुकाबला 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ कैंडी में ही खेलेगा.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें