आज का राशिफल ( 2 सितंबर 2023 )

By AV NEWS

मेष:अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। यात्रा का संयोग है। शुभांक-2-5-7

वृषभ:महत्वपूर्ण निर्णय के लिए दूरर्शिता से काम लें। रुकावटें आएंगी। कोष में कमी व व्यय की अधिकता से परेशान होंगे। कार्यभार बढ़ेगा। शुभांक-2-6-8

मिथुन:परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम लाभ देगा। अच्छे समय का इंतजार करें। शुभांक-1-4-6

कर्क:सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह सवेरे ही निपटा लें। रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। शुभांक-2-4-6

सिंह :अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार हैं। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। काम सफल होगा। शुभांक-4-6-8

कन्या:पिछले संकट अब सिर उठा सकते हैं। अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। कार्य सिद्ध होंगे। बुरी संगति से बचें। शुभांक-5-7-8

तुला:पूर्व में किए कार्यों से लाभ मिलेगा। मानसिक और शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। अपना काम दूसरे के सहयोग से पूरा होगा। शुभांक-5-7-9

वृश्चिक:दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बाहरी और अंदरुनी सहयोग मिलता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। शुभांक-2-5-7

धनु:संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। शुभांक-4-5-6

मकर:मनोरथ सिद्ध होंगे, पूरे मनोयोग से काम में लगे रहें। बाहरी और अंदरुनी सहयोग मिलता चला जाएगा, पर प्रपंच में न पड़कर अपना काम करें। शुभांक-4-7-9

कुम्भ:स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहने से नई ऊर्जा का संचार होगा। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-3-5-9

मीन:सुनियोजित तरीके से कार्य आरंभ करें, सफल होंगे। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। शुभांक-3-6-8

Share This Article