39 उम्मीदवार घोषित करने के बाद कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा की नई कार्ययोजना

By AV NEWS

39 उम्मीदवार घोषित करने के बाद कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा की नई कार्ययोजना

कांग्रेस के वर्कर्स को जोडऩे, साधुओं-पुजारियों के सम्मान, बाइक पर रैली निकालना के काम दिया

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन उम्मीदवारों के घोषित होने के बाद बीजेपी के नेताओं और इलेक्शन मैनेजमेंट के एक्सपर्ट्स ने प्रत्याशियों को खास ट्रेनिंग देकर टास्क दिए हैं। जिसके आधार पर उम्मीदवार और बीजेपी के पदाधिकारी काम करेंगे। इसमें कांग्रेस के बूथ लेवल वर्कर्स को भाजपा से जोडऩे और साधुओं-पुजारियों के सम्मान करने जैसे काम दिए गए हंै।

विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा प्रदेश संगठन पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए कार्ययोजना तैयार की है। जहां विधानसभा सम्मेलन और मंडल कार्य समिति हो चुकी है। वहीं शक्ति केन्द्र की कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शक्ति केन्द्र की कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट), शक्ति केन्द्र की टोली के साथ बीजेपी समर्थक सरपंच और जनपद सदस्य, हारे हुए सरपंच और जनपद सदस्यों को बुलाया जाएगा। इसके साथ ही शक्ति केंद्र के अंतर्गत रहने वाले पार्टी के मंडल स्तर से ऊपर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित
किया जा रहा है।

बूथ समिति का सम्मेलन

शक्ति केन्द्रों की वर्कशॉप के बाद बूथ समिति सम्मेलन भी आयोजित होंगे। इसमें बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति, बूथ पर निवास करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बुलाए जाएंगे।

यह भी करना है

हर बूथ पर पांच अच्छे रंग की बॉल पेंटिंग कराना है।

हर बूथ पर 11 मोटर साईकिल वालों की सूची बनाना है। 5 से 10 मोटर साईकिल पर हर दूसरे दिन भाजपा का झंडा लगाकर जुलूस, रैली निकालना है।

सहकारी समिति वालों के साथ बूथ अध्यक्ष को चाय पीना है।

साधु और पुजारी का शाल एवं श्रीफल तथा दक्षिणा देकर सम्मान करना है।

सदस्यता अभियान में 10 सदस्य एससी, एसटी वर्ग के बनाना है।

लाभार्थी सूची लेकर हर लाभार्थी से पत्रक लेकर मिलना है।

पन्ना प्रमुख को सक्रिय करना है। हर तीसरे दिन पन्ना प्रमुख को पन्ना के हर घर में मिलना है। मेरा घर भाजपा का घर के

स्टीकर, पोस्टर चिपकाना है। हर पेज पर 5 नये वोटर जोडऩे हैं।

हर बूथ पर कम से कम 15 लोगों का वॉट्सएप ग्रुप बनाना है।

कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडऩा।

स्व सहायता समूह की बहनों को जोडऩा ।

संघ परिवार के सभी कार्यकर्ताओं से मिलना और सक्रिय करना ।

सभी मोहल्लों में पन्ना समिति की हर 15 दिन में बैठक करना।

सात दिन में जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री की बैठक करना है।

हर मंडल में दो कार्यकर्ता बैठक लेने जायेंगे। फिर मंडल के पदाधिकारी को 3 दिन में दो शक्ति केन्द्र और 3 दिन में शक्ति केन्द्र प्रभारी को बूथ और बूथ अध्यक्ष को पन्ना समिति की बैठकें करना है।

बूथ पर भाजपा करा रही ये काम

ठ्ठ बूथ समिति के सदस्यों को एक्टिव बनाये रखने के लिए केन्द्र द्वारा साल भर में किये जाने वाले 6 कार्यक्रमों के लिए बूथ समिति में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली बनाना।
ठ्ठ अपने बूथ पर रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका बूथ के सशक्तिकरण में बनाना।
ठ्ठ अपने बूथ का पिछले दो विधानसभा चुनाव और एक लोकसभा चुनाव के परिणाम के आधार पर ए, बी, सी, की बूथ कैटेगरी तय करना।
ठ्ठ हर महीने (अंतिम रविवार) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनें कर उसी स्थान पर बूथ समिति की बैठक करें।
ठ्ठ प्रदेश कार्यालय द्वारा बूथ समिति की आवश्यक जानकारी के लिए दिया रजिस्टर अपडेट रखना।
ठ्ठ बूथ समिति की बैठक करते समय एक कार्यवाही रजिस्टर पर बैठक के निर्णय लिखना।
ठ्ठ नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ते रहना।
ठ्ठ बूथ पर दीवार लेखन करना। स्थान तय कर ‘कमलÓ पुतवाना साथ ही भाजपा से जुड़े नारे लिखना।
ठ्ठ मठ मंदिरों की सूची और संपर्क की व्यवस्था हो।
ठ्ठ दोपहिया वाहन धारक कार्यकर्ताओं की सूची बनाना।

Share This Article