आज का राशिफल ( 27 सितंबर 2023 )

By AV NEWS

मेष संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ को आशा कर सकते हैं। शुभांक-3-6-9

वृषभ: कर्म बल पर आपको सफलता मिलेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे। उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। शुभांक-1-5-7

मिथुन:मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। श्रम अधिक करना पडेगा। शुभांक-2-5-7

कर्क:शनै:-शनै: स्थिति पक्ष की बनने लगेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। शुभांक-4-6-9

सिंह: विकास के लिए बनाई योजना सफल होगी। अच्छा हो कि आप अपने उद्देश्य को लेकर सचेत रहें। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। शुभांक-5-7-9

कन्या: क्षमता से अधिक कार्य करने की नौबत आ सकती है। उत्तरदायित्व की अधिकताि निजी जीवन में अपने ही ढंग की परेशानियां पैदा करेंगी। शुभांक-1-5-7

तुला:सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। खानपान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-4-5-7

वृश्चिक: परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयागे मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। व्यावसायिक उपक्रम में उलटफर की शुरूआत हो सकती है। शुभांक-3-5-7

धनु: कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गवाएं। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। आगंतुकों से लाभ होगा। शुभांक-5-7-9

मकर: पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। शुभांक-2-5-7

कुंभ:दांपत्य जीवन में तनाव का वातावरण बन सकता है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। आत्मचिंतन करें। पुराने मित्र से मिलन होगा। खानपान में सावधानी रखें। शुभांक-6-8-9

मीन:कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। शुभांक-3-5-7

Share This Article