आज का राशिफल ( 4 अक्टूबर 2023 )

By AV NEWS

मेष :आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। शुभांक-2-5-6

वृषभ:संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। शुभांक-3-4-7

मिथुन:पुरुषार्थ और कर्म बल पर आपको सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आप वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे। उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। शुभांक-4-5-6

कर्क:मितव्ययता रखें क्योंकि रुपये पैसों की सुविधा आगे मिले न मिलें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। शुभांक-4-6-8

सिंह:निकटस्त व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में बाधा को दूर करेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-6

कन्या: कार्यारंभ से पहले उचित मूल्यांकन कर लें। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। शुभांक-5-7-8

तुला: ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ किए जा रहे काम में लाभ होगा। शुभांक-1-5-8

वृश्चिक: विवादों व मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-7-9

धनु: अवरुद्ध कार्य संपन्न होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति सामान्य रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

मकर:ले देकर की आ रही काम की कोशिश ठीक नहीं। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शुभांक-2-5-8

कुंभ:हरि करे सा खरी अत: हानि का कोई भय नहीं, यथावत कार्य जारी रखें। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। शुभांक-3-4-4

मीन:मुंह मांगी मुराद मिलेगी यानि इच्छित फल की प्राप्ति होगी। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर होगी। शुभांक-2-4-7

Share This Article