मेष : व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। आने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-२-४-६
वृषभ: आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। शुभांक-५-७-९
मिथुन: आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। उतावलेपन से बचें। मध्याह्न से ही आशाएं बलवती होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही निबटा लें उसके बाद समय व्ययकारी होगा। शुभांक-३-६-८
कर्क: व्यावसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-१-५-९
सिंह: खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक संपत्ति से लाभ। नैतिक दायरे में रहेें। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। शुभांक-४-७-८
कन्या: मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजिक स्थल की यात्रा होगी। शुभांक-५-८-९
तुला: अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। शुभ कार्यों में अड़चनें आएंगी। शुभांक-४-६-७
वृश्चिक: आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। शुभांक-१-४-७
धनु: कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरुनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर आने काम पर ध्यान दीजिए। शुभांक-२-४-५
मकर: परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष बना रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। शुभांक-३-५-६
कुंभ: शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। शुभांक-४-६-७
मीन: आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। शुभांक-२-५-७