आज का राशिफल ( 18 अक्टूबर 2023 )

By AV NEWS

मेष :आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परंतु मन परेशान भी हो सकता है। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

वृषभ:धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।

मिथुन:बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

कर्क:मानसिक शांति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। माता से धन प्राप्त हो सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है।

सिंह:मन परेशान रहेगा। बातचीत में संयत रहें। पिता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

कन्या: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में कमी आ सकती है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

तुला:कॅरियर में उन्नति के प्रयास सफल होंगे। मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे।

वृश्चिक:मन में निराशा व असंतोष रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु:मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।

मकर:आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिल सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि होगी।

कुंभ: किसी घटना से विचलित रहेंगे। नौकरी में सम्मान बना रहेगा। मन शांत रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मीन:मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन प्राप्ति भी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Share This Article