आज का राशिफल ( 20 अक्टूबर 2023 )

By AV NEWS

मेष :आज मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृषभ:आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन:मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

कर्क:मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

सिंह:आज मन परेशान रहेगा। आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परंतु स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

कन्या: मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला:धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक:मन में निराशा और असंतोष रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु:आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परंतु मन परेशान भी रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

मकर:मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। आज सेहत का ध्यान रखें।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

कुंभ: मानसिक शांति रहेगी। परंतु आलस्य भी हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। परिश्रम अधिक हो सकता है।

मीन:मन अशांत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

Share This Article