Advertisement

एक्सीडेंट में घायल 7 साल की स्कूली छात्रा की इलाज के दौरान मौत

देवासरोड़ पर एक्सीडेंट में घायल 7 साल की स्कूली छात्रा की इलाज के दौरान मौत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:देवास रोड़ पर7  दिन पहले एक्सीडेंट में गंभीर घायल 7 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान सोमवार दोपहर मौत हो गई।

उज्जैन के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था परिजन उसे इंदौर भी लेकर गए थे लेकिन हालत ठीक होने पर उज्जैन वापस ले आए थे। सोमवार को अचानक उसकी सांसे थम गई।दोपहर 3:30 बजे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

देवासरोड़ पर प्रेमनगर के समीप 16 अक्टूबर को महाराजा स्कूल के बच्चोंं को ले जा रही मैजिक को टवेरा वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में चार छात्राएं घायल हो गई थी। 2 बालिकाएं गंभीर घायल थी जबकि दो को हल्की चोंट लगी थी। गंभीर घायल 7 वर्षीय प्रियांशी सूर्यवंशी की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि अन्य तीन बालिकाओं के स्वास्थ्य में अब सुधार है। बालिका की मृत्यु की सूचना मिलने पर नागझिरी पुलिस अस्पताल पहुंची। मर्ग कायम शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पीएम के बाद सोमवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें