चौंकिये नहीं… यह विकास के पहले, विनाश के दृश्य हैं…

प्राकृतिक आपदा नहीं मानवीय त्रासदी
Advertisement
उज्जैन। चौंकिये नहीं… यह तस्वीरें किसी भूकंप, बाढग़्रस्त या प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्र की नहीं है। यह विकास के लिए की गई तोडफ़ोड़ और निर्माण के वादों की हकीकत है। गौतम मार्ग (केडीगेट) के चौड़ीकरण के लिए पहले मकानों को तोड़ा गया।
Advertisement
अब काम में झमेला हो गया तो क्षेत्र की तस्वीर मानवीय त्रासदी को बयां कर रही है। दीपावली का त्योहार करीब है और विकास के वादों की यह हालत है।
Advertisement
अधूरे कामों के बीच लोगों के टूटे हुए घर भयावह तस्वीर पेश कर रहे हैं। सड़कों का गंदा पानी और उसमें भी मलबा, घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों की नाराजगी है कि आखिर इस हाल में उन्हें कब तक रहना होगा?












