Advertisement

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

पिता बोले-दो दिन से फोन लगा रहे दामाद बात नहीं करा रहा था

Advertisement

उज्जैन। माकड़ौन क्षेत्र की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। परिजन ने कहा कि दो दिन से फोन लगा रहे थे दामाद बात नहीं करा रहे थे। पति का कहना है कि वो सुबह चाय पीकर खेत में पानी देने चला गया था जब वापस लौटा तो पत्नी अचेत अवस्था में मिली। अस्पताल लाए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया माकड़ौन के ग्राम पचोला में रहने वाली 25 वर्षीय मंजू दायमा की संदिग्ध मौत हो गई है। 2019 में अर्जुन दायमा से उसका विवाह हुआ था। जेठ जितेंद्र ने बताया पति अर्जुन सुबह 6 बजे खेतों में पानी देने के लिए चला गया था। अर्जुन का कहना है कि पत्नी मंजू ने ही उसे चाय बनाकर दी थी।

Advertisement

इसके बाद वो जब 8  बजे खेत से वापस लौटा तो मंजू जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। डेढ़ साल का बेटा उसके समीप बैठा रो रहा था। आगर के तिलवाडिय़ा के रहने वाले मृतका के पिता देवसिंह ने कहा रक्षाबंधन पर बेटी घर आई थी। त्यौहार के बाद अर्जुन उसे साथ ले गया था।

दो-तीन बार फोन पर बात हुई, लेकिन दो दिन पहले जब बेटी से बात करने के लिए फोन लगाया तो दामाद ने बात भी नहीं कराई। पता नहीं बेटी के साथ क्या किया?

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें