Popup Image
Advertisement

ट्राले ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

उज्जैन। ढाबला फंटा के समीप अज्ञात ट्राले ने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि सलमान पिता ईशाक शाह बाइक से दोस्त रफीक शाह के साथ जा रहा था। तभी ढाबला फंटा के समीप सामने से आ रहे अज्ञात डम्पर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सलमान की मृत्यु हो गई जबकि रफीक को मामूली चोंट आने पर प्राथमिक उपचार दिया गया। सलमान के परिजनों ने बताया कि उसकी दो लड़कियां हैं।

Advertisement

पैदल घर लौट रहे बालक व किशोर को वाहनों ने टक्कर मारी, घायल

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पिता के साथ पानी पतासी खाकर पैदल घर लौट रहे बालक को कार चालक ने और मक्सी रोड पर पैदल घर जा रहे किशोर को लोडिंग वाहन ने टक्कर मारकर घायल किया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Advertisement

भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि पप्पू पिता सिद्धू निवासी ग्राम अंबोदिया अपने बेटे आर्यन 10 वर्ष को पानी पतासी खिलाने चौपाटी आया था। यहां से पैदल लौटते समय कार क्रमांक एमपी 13 जेडई 3698 के चालक ने आर्यन को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

इसी प्रकार आकाश पिता मनोहर सोलंकी 17 वर्ष निवासी शंकरपुर को मक्सी रोड किराना दुकान के सामने लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 13 जेडएफ 5125 के चालक ने टक्कर मारकर घायल किया जिसकी रिपोर्ट पंवासा थाने में दर्ज कराई गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें