Advertisement

चलती बाइक से गिरने पर महिला की मौत….

अस्पताल से भांजे के साथ बाइक के पीछे बैठकर घर लौट रही थी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन बाइक के पीछे बैठकर घर लौट रही महिला चलती बाइक से गिरने पर गंभीर घायल हो गई जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

अमृतबाई पति गुमान सिंह 55 वर्ष निवासी भीमाखेड़ी बड़ौद 16 जनवरी को तबीयत बिगडऩे पर भांजे जीवन के साथ अस्पताल गई थी। वहां से बाइक के पीछे बैठकर घर लौटते समय घर से कुछ ही दूरी पर चलती बाइक से अमृतबाई गिर गई और उसे सिर में गंभीर चोंट लगी। परिजनों ने उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां बीती रात उसकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार जितेन्द्र पिता चंदरसिंह 26 वर्ष निवासी कानड़ की भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें